फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मुफ्त की छोड़िए साहब, सफर के लिए बस ही नहीं मिली

Mon, 23 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शासन ने बहनों को मुफ्त में सफर कराने के लिए घोषणा तो कर दी, मगर बसों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण दिनभर महिलाओं को साधन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नौगवां चौराहे पर घंटों महिला रोडवेज बसों का इंतजार करतीं रहीं। मगर टनकपुर रूट के लिए कई घंटे बस नहीं आई। बरेली रूट पर जाने वाली बसें बिना रुके ही चली जा रहीं थी। ऐसे में बसों को इंतजार करने वाली महिलाओं को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ही महिलाएं गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। वहीं बसों में भीड़ के चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर परेशान हुए लोग
रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे जंक्शन पर काफी चहल पहल बनी रही। हालांकि दोपहर में कोई पैसेंजर ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। दो जोड़ी चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिन पहले सिर्फ आरक्षित टिकट लेने के बाद ही सफर करने को मिलता है। इससे यात्रियों को मायूस होने पड़ा। दोपहर में दिल्ली की ओर से आने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की जरूर भीड़ रही। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से नाम मात्र के ही यात्री जंक्शन पर उतरे। संवाद
विज्ञापन

करीब एक घंटा से रोडवेज बस का इंतजार कर रहें हैं। इसके बाद अभी तक बस का अता पता नहीं है। ऐसे में टनकपुर कैसे पहुंचेंगे। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। बसों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। - मीना देवी, महिला यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पकड़ने के लिए नौगवां चौराहे पर आए हैं। काफी देर से बस का इंतजार कर रहें हैं, मगर रोडवेज बसें नहीं मिल पा रही है। एक बस आई थी, मगर बिना रुके ही चली गई। खटीमा कब पहुंचेंगे समझ में नहीं आ रहा है। - मीना देवी महिला यात्री
खटीमा जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे है, मगर काफी देर से बस आने का इंतजार कर रहे है। मुफ्त नहीं टिकट के पैसे देकर बस में बैठेंगे। इसके बाद भी साधन का इंतजार करना पड़ा रहा है। - रोशनी देवी, महिला यात्री
करीब दो घंटा से ज्यादा समय से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे हैं। मगर बस कब आएगी। कुछ पता नहीं। जो बसें आ रही हैं, वह बिना रुके ही जा रहीं है। अधिकारियों को रक्षाबंधन पर्व पर विशेष इंतजार कराने चाहिए थे। - संजू गंगवार, महिला यात्री

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बसों के पर्याप्त मात्रा में चलाया गया था। लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाएं गए। इसके अलावा लंबे रूट की बसों को भी लोकल में चलाया गया, किसी तरह की यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी गई। - वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed