फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर रही मारामारी

Sun, 22 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज मनाया जाएगा। पर्व पर घर जाने वालों को साधन के काफी परेशान होना पड़ा। रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर मारामारी रही। वहीं रक्षाबंधन के एक दिन पहले बाजार में काफी चहल पहल रही। राखी व मिठाई की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। बाजार में जरी, नग, रुद्राक्ष, मोती से बनी स्वदेशी राखियों की खूब बिक्री हुई। बहनों ने भाई की कलाई पर बांधने के लिए पसंद की राखियां खरीदने के लिए घंटों खरीदारी की।
विज्ञापन

राखी बाजार में सबसे अधिक रही भीड़
यूं तो रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां घरों में कई दिन पहले से ही चल रही थीं, लेकिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार में पहुंचे। इसके चलते बाजार में पूरे दिन भारी चहल पहल रही। रंग-बिरंगी आकर्षक राखियों से सजी दुकानों पर शनिवार को खरीदारों का पूरे दिन तांता लगा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था, शहर की सड़कें लोगों की भीड़ से पटती जा रही थी। कारोबारियों के मुताबिक कोलकाता के रेशम के धागे, गुजरात की मेटल व राजस्थान की जरी वाली राखियों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया।
विज्ञापन

देर रात तक मिठाई की दुकानें रहीं गुलजार
रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों पर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। शहर के स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानें एक दिन पहले ही सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया। कुछ लोगों ने रविवार को ग्राहकों की भीड़ की संभावना के चलते एक दिन पहले ही मिठाई खरीद कर रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन और बसों में रही मारामारी
पर्व के चलते ट्रेनों व बसों में भी एक दिन पहले ही भीड़भाड़ रही। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही रही। रेलवे अधिकारी रेलवे स्टेशन पर घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखे गए। वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक देखी गई।
महिलाओं को आज बसों में निशुल्क यात्रा
प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार रात 12 बजे तक बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क सफर को तोहफा दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके गंगवार ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन टनकपुर, शाहजहांपुर, बरेली आदि रूटों पर रोडवेज बसों को विशेष रूप से चलाने की व्यवस्था की गई है। देहात क्षेत्र में चलने वाली बसों के भी फेरें बढ़ाएं जाएंगे।
पिछले दो दिनों से रक्षाबंधन पर्व का उत्सुकता से इंतजार कर रहीं हूं। बाजार से भाई के पसंद की राखी और मिठाई खरीदी है। शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधी जाएंगी। पर्व को लेकर काफी खुश हूं। - यशिका शर्मा
भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व है। इस पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां शुरू कर देते है। भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर काफी खुशी मिलती है। सभी बहनों को खुशी के साथ पर्व मनाना चाहिए। - रिंकी राठौर
रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। भाई की कलाई पर राखी बांधते समय गर्व महसूस होता है। भाई भी जिंदगी भर हिफाजत का आशीर्वाद देते है। पूरे वर्ष इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। - नेहा सक्सेना
सावन के अंतिम दिन आने वाले इस पर्व को लेकर काफी उत्सुकता बनी रहती है। दो दिन पहले ही भाई के लिए राखियां खरीद ली है। रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर काफी खुशी मिलती है। -यशी अग्रवाल

पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन होता है। इसलिए राखी बांधने के लिए पूरा दिन शुभ माना जाता है। हो सके तो राहुकाल के दौरान राखी न बांधे। रविवार को राहुकाल का समय शाम को 4:30 बजे से छह बजे तक है। - पंडित ओमकार नाथ, परमठ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed