फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नगरपालिका कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर देर रात तक फहरता रहा तिरंगा

Thu, 19 Aug 2021 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर समाज की युवा पीढ़ी को दिशा दिखाने वाले जिम्मेदारों ने ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर डाला। 15 अगस्त की रात साढ़े दस बजे तक नगरपालिका परिषद के भवन पर तिरंगा लहराता रहा। जब मामले की जानकारी नगरपालिका के अफसरों को हुई तो तिरंगा को उतरवाया गया। हालांकि अब उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें तिरंगा रात को लहराता हुआ नजर आ रहा है। मामले में नगरपालिका के कर्मचारी और अफसर गुपचुप तरीके से दबाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया था। इसी क्रम में भी नगरपालिका में भी ध्वज रोहण किया गया। यहां झंडा फहराने के बाद जिम्मेदार यह भूल गए कि तिरंगे को शान के साथ उतरकर रखाना भी होगा। मगर कर्मचारियों की लापरवाही के चलते तिरंगा रात पर नगरपालिका के भवन पर लहराता रहा। जानकारी के बाद ईओ सुरेंद्र प्रताप ने तिरंगे को उतरवाया। हालांकि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ईओ का कहना है कि तिरंगा 15 अगस्त को फहराया गया था। कर्मचारी उतारना भूल गए थे। देर रात जानकारी पर उसे उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed