{"_id":"611568c48ebc3ef41c0db0d6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly45624294","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझिया में कटान रोकने को बाढ़ खंड ने शुरू कराया बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझिया में कटान रोकने को बाढ़ खंड ने शुरू कराया बचाव कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रमनगरा बुझिया क्षेत्र में कटान तेजी से शुरू हो गया है। इससे कई एकड़ कृषि भूमि का कटान हो चुका है। बुधवार को एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने कटान का जायजा लेकर बाढ़ खंड के अधिकारियों को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बुझिया में बचाव कार्य शुरू कर दिए। हालांकि इस कार्य से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है।
शारदा नदी में बरसात शुरू होने के बाद जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा नलडेंगा, रमनगरा बुझिया और वीरखेड़ा को अपने निशाने ले रखा है। कृषि भूमि का लगातार कटान हो रहा है। नदी ने इस बार प्रमुख रूप से रामनगरा बुझिया और वीरखेड़ा क्षेत्र को निशाने पर लेकर किसानों की तीन सौ एकड़ से अधिक भूमि को अपने आगोश में समेट लिया। बुझिया क्षेत्र में नदी लगातार गोलाई में कटान कर आबादी के निकट पहुंच रही है। परेशान किसानों ने खुद ही खेतों में खड़े पेड़ों को काटकर नदी किनारे डालना शुरू कर दिया था। दो दिन पूर्व ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने तहसीलदार के साथ कटान का जायजा लिया। इस पार बाढ़ खंड के अधिकारियों को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। बचाव कार्य को देख किसानों का कहना है कि इससे कटान रोकने में सफलता मिलना मुश्किल है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बताया कि कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंताओं को जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।