फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

संपूर्ण समाधान दिवस में भी 77 फरियादियों को नहीं मिला समस्या का हल

Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त (प्रशासन) अरुण कुमार ने पूरनपुर, डीएम पुलकित खरे और एसपी किरीट कुमार ने सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पांचों तहसील में कुल 108 शिकायतें आईं। 31 शिकायतों का निस्तारण हो सका। बाकी 77 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए दे दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तरीय समाधान दिवस का सदर तहसील में आयोजन किया गया। जन शिकायतों की सुनवाई में 43 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व, पुलिस, पावर कॉरपोरेशन समेत डीएम ने 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल समेत अधिकांश अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। कुल 11 शिकायतें आई। हालांकि किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान राजस्व, पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त (प्रशासन) अरुण कुमार ने समस्याएं सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 22 शिकायतों में से तीन का मौके निपटारा किया गया। अपर आयुक्त ने अफसरों से संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली। एसडीएम को गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए गए। दो पक्षों की ओर से होने वाली शिकायत की गंभीरता से जांच कराकर सही पक्ष को न्याय दिलाने को कहा गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता सहित अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। तहसील सभागार में 25 में से केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राकेश गुप्ता ने शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दी हैं। संचालन नायब तहसीलदार एपी राय ने किया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

अमरिया। एसडीएम रामदास सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें सात शिकायत आईं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed