फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शहर में जलभराव हो तो संभलकर निकलें

Tue, 20 Jul 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। बारिश शुरू होने के साथ शहर में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। जलभराव होने पर शहर की सड़कें खतरनाक हो जाती हैं। इसकी वजह यह है कि शहर में जगह-जगह नालों पर बनी पुलियों के स्लैब क्षतिग्रस्त हैं या आधी सड़क तक टूटे हुए हैं। बारिश का पानी भरने पर राहगीरों को पुलियों के टूटे स्लैब का पता नहीं चल पता, जिससे लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद, नखासा, दुर्गा प्रसाद, साहूकारा, बेनी चौधरी आदि इलाकों में नालों पर बनी पुलियों के स्लैब पिछले कई महीनों से टूटे पड़े हैं। यहां जलभराव होने पर कई लोग हादसे का शिकार भी हुए। लोगों की ओर से इन पुलियों के स्लैब टूटे होने की शिकायत भी की गई, लेकिन नगर पालिका प्रशासन खामोश बना रहा। नाले, नालियों की सफाई के दौरान टूटी पुलियों को दुरुस्त पर ध्यान नहीं दिया गया। पालिका के आला अफसर बजट का अभाव बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पालिका प्रशासन की जरा सी लापरवाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

नखासा मोहल्ला : नखासा चौराहा से गैस चौराहे की ओर जाने वाली सड़क की मोड़ पर बनी पुलिया की स्लैब पिछले कई महीने से टूटी है। बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाता है। मोड़ पर बनी पुलिया की स्लैब टूटी होने के कारण पिछले दिनों कई बार बाइक सवार नाले में गिरकर जख्मी हो चुके हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की गई, लेकिन पुलिया अब तक ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद : मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की मुख्य सड़क की मोड़ पर बनी पुलिया की स्लैब पांच महीने पहले सफाई के दौरान टूट गई थी। बारिश के दिनों में पूरे मोहल्ला में सड़कों पर कई फिट तक पानी भर जाता है। जलभराव के दौरान मोहल्ला शेर मोहम्मतद से इस सड़क पर जाने पर खतरा बढ़ जाता है। करीब महीने पहले सफाई के दौरान पुलिया की स्लैब टूट गई थी। सफाई करके पुलिस ठीक करने के बजाय उसी हालत में छोड़ दिया गया।
हंसपाल चौराहा : यह मुख्य बाजार, शाहजी मियां की दरगाह और शेरों वाली मठिया होते हुए नकटादान की ओर जाने वाली मुख्य सड़क है। हंसपाल चौराहे पर बनी पुलिया करीब दो माह पहले टूट गई थी। सड़क के बीच तक स्लैब टूटी होने की वजह से आए दिन बाइक सवार नाले में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। हंसपाल चौराहे से कई प्रमुख सड़कों का जुड़ाव होने की वजह से इस चौराहे से होकर आने जाने वालों की संख्या ज्यादा रहती है।
धुनों वाला चौराहा : धुनों वाले चौराहे से कई मोहल्लों का जुड़ाव है। इधर से मुख्य बाजार, कोतवाली, लाल रोड की ओर जाने वाले लोगों का दिनभर आवागमन होता। करीब दो महीने पहले धुनों वाले चौराहे पर बनी पुलिया का स्लैब टूट गया था। इसके बाद भी इस पुलिया को बनवाने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। यहां जलभराव होने पर हादसों का डर और बढ़ जाता है।

इन दिनों बजट का अभाव है। इससे कई और काम भी नहीं हो पा रहे है। बजट की व्यवस्था में लगे हुए है। बजट मिलते ही टूटी पुलियों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed