फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

खाद्यान्न लेने पहुंचे बच्चों को कोटेदार ने पीटा

Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। एमडीएम का खाद्यान्न राशन कोटे की दुकान लेने पहुंचे बच्चों को कोटेदार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिटाई की। उनके थैले फेंक दिए। बच्चों ने तहसील पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के बच्चों ने कोटेदार पर एमडीएम का खाद्यान्न हर महीने कम देने का आरोप लगाया। बताया कि मंगलवार को खाद्यान्न कम देने का विरोध करने पर कोटेदार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर तीन-चार बच्चों की लात घूसों और थप्पड़ों से पिटाई की। खाद्यान्न लेने को ले जाए गए थैलों को छीनकर फेंक दिया। बच्चों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में शीतल, शिवा, धर्मेंद्र, अमन, ज्योति, गंगोत्री, नेहा के हस्ताक्षर हैं। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्चों की शिकायत पर वे स्वयं गांव पहुंचकर जांच करेंगे। आरोप सही निकलने पर कोटेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed