{"_id":"60df5ee58ebc3ebb4c4fe4b9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4518428138","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन असीम कुमार, एसडीएम अतुल सिंह संग बैठक की। इसमें तीन दिन के अंदर सप्लाई दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली कटौती से दोहरी मार पड़ रही है। घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की दिक्कत भी बढ़ी है। बिजली की समस्या पर ठोस समाधान करने की मांग की गई। ये भी कहा कि अगर कोई जानकारी करनी हो तो अधिकारी-कर्मचारी फोन नहीं रिसीव करते हैं। सुधार के लिए तीन दिन का समय दिया गया। इसके बाद भी सप्लाई सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, युवा विंग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा शैली, नगराध्यक्ष अलाउददीन अंसारी ऋषभ सिंह, अनुभव, अग्रवाल, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार सनी, रवि प्रकाश, आदि मौजूद थे।