{"_id":"60d77c348ebc3e735d28f5e0","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4511680117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर नगरपालिका चेयरमैन की पत्नी पर बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर नगरपालिका चेयरमैन की पत्नी पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। नगरपालिका बीसलपुर के चमयरैन नूर अहमद अंसारी की पत्नी रेहाना परवीन पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है। जेई से मिली तहरीर पर बिजली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। उधर, चेयरमैन ने छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।
तय लोड से अधिक इस्तेमाल करने और बिजली चोरी की सूचना पर शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम ने मोहल्ला ग्यासपुर के निवासी नगरपालिका चेयरमैन के घर छापा मारा था। उस वक्त चेयरमैन घर पर मौजूद थे। परिवार की महिलाओं ने टीम का विरोध कर दिया था। टीम को मकान में भी घुसने नहीं दिया था। दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। फिर टीम वापस आ गई थी। पावर कॉरपोरेशन के जेई गंगाराम ने इस मामले में बिजली थाने में चेयरमैन की पत्नी रेहाना परवीन के खिलाफ तहरीर दी। उन्हीं के नाम पर बिजली का कनेक्शन है। आरोप लगाया कि पहले से कनेक्शन होने के बावजूद चेयरमैन के मकान में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। अलग से तार डालकर बिजली का इस्तेमाल भी पकड़ा गया। वहां से बिजली की केबल भी बरामद दर्शाई गई है। बिजली थाना प्रभारी जयशंकर द्विवेदी ने बताया कि जेई से मिली तहरीर पर रेहाना परवीन के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने बताया कि मेरे मकान में बिजली का कनेक्शन लगा हुआ है। इसका प्रत्येक माह बिल भी समय से जमा किया जाता है। हमारे पर बिजली विभाग का कोई बकाया भी नहीं है। जितने का कनेक्शन है, उतना ही लोड इस्तेमाल होता है। गलत तरीके फंसाया गया है। मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों से शिकायत करूंगा। - नूर अहमद अंसारी, चेयरमैन, बीसलपुर नगरपालिका