{"_id":"60cf896b8ebc3e32a843c1f9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly450489923","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 361 लोहे के पोल जर्जर, 121 तो कब गिर जाएं पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 361 लोहे के पोल जर्जर, 121 तो कब गिर जाएं पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में लगे 361 बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं। इसमें 121 पोल खतरनाक हालत में हैं। ये पोल कभी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर है। यह हकीकत पावर कॉरपोरेशन की ओर से कराए गए सर्वे में भी सामने आ चुकी है। एक्सईएन की ओर से सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
शासन के तमाम दावे करने के बावजूद बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। एक तरफ बिजली कटौती और जर्जर लाइनों की वजह से होने वाले फाल्ट से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर शहर में सबसे बड़ी समस्या बिजली के जर्जर पोल हैं, जिनसे कभी हादसा हो सकता है। पिछले महीने मोहल्ला शेखचांद में नीचे से गल जाने के कारण बिजली का पोल एक मकान पर गिर गया था। उस वक्त सप्लाई बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा गैस चौराहा के पास मेन बाजार में बिजली का जर्जर पोल गिर गया था। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बदलने के बजाय पोल की मरम्मत करा दी।
पिछले दिनों पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की ओर से शहर में सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शहर में लगे 361 पोल जर्जर हालत में हैं, जिनमें 121 पोल नीचे से गल जाने की वजह से बेहद खतरनाक हालत में हैं, जिन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। जर्जर पोल बदलने के लिए आसपास रहने वाले कई लोगों की ओर से शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
मोहल्ला में लोहे के कई पोल नीचे से गल चुके हैं, जिनके पास से होकर निकलने पर डर लगता है। जर्जर पोल कब गिर जाएं कुछ पता नहीं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों इसे गंभीरता से लेना चाहिए। - अंकुर गोस्वामी, मोहल्ला साहूकारा
बारिश और आंधी में जर्जर पोल गिरने का डर रहता है। जर्जर पोल और विद्युत लाइन को तुरंत बदलवाने की जरूरत है। अचानक पोल गिरने पर सप्लाई चालू हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। - शानू अग्रवाल, बल्लभनगर कॉलोनी
लोहे के विद्युत पोल कई दशक पुराने हो चुके है। तमाम पोल नीचे से पूरी तरह गल चुके है। कई पोल तिरछे हो गए हैं, जो कभी धराशायी हो सकते हैं। मगर शिकायत के बावजूद अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - शालिनी सक्सेना, मोहल्ला आसफजान
मोहल्ले में तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। पोल भी जर्जर हालत में है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा हादसा हो सकता है। - नीरू सक्सेना, मोहल्ला खकरा
शहर में दशकों पुराने पोल लगे हुए हैं। सर्वे कराने पर 361 पोल जर्जर हालत में मिले है। इनमें से 121 लोहे के पोल तत्काल बदलने की स्थित में है। पोल बदलवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होने के बाद तत्काल इन्हें बदल दिया जाएगा। - असीम कुमार, एक्सईएन पावर कारपोरेशन पीलीभीत डिवीजन