फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एएनएम सेंटर और गन्ना क्रय केंद्र खुलवाना प्राथमिकता

Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। ग्राम पंचायत खजुरिया नवीराम का प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर उसकी पहचान है। इस मंदिर में 52 दरवाजे हैं, इसी वजह से इसे 52 दरवाजों वाले मंदिर से भी दूर-दराज तक अलग पहचान मिली हुई है। इस गांव के लोगों की तमाम समस्याएं लंबे समय बाद भी दूर नहीं हो सकी है। इनके समाधान की उम्मीदें ग्रामीणों को नए प्रधान से हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित गांव खजुरिया नवीराम की आबादी छह हजार है। 1984 मतदाता हैं, जबकि 70 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। गांव के जमींदार नवीराम ने 52 दरवाजों वाला विशाल राधा कृष्ण मंदिर बनवाया था। इसके पास ही उनका किला था। एक सुरंग के रास्ते परिवार की महिलाएं मंदिर पूजा करने जाती थी। किला और सुरंग तो अब नहीं बचे हैं। मगर मंदिर पूरे गांव की पहचान बना हुआ है। हर साल महाशिवरात्रि पर भव्य मेला लगाया जाता है। इसमें जिले से ही नहीं, दूर दराज इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं। राधा-कृष्ण के अलावा मंदिर में भगवान शंकर, हनुमान की मूूर्तियां भी हैं। ये मंदिर 15 मीटर से अधिक ऊंचा है। मंदिर की देखभाल की जिम्मेदारी जमींदार नवीराम के वंशज ही संभाल रहे हैं। इस ग्राम पंचायत का एक मजरा कनपरा नाम से भी है। अभी भी इस गांव में सड़क, नाली खड़ंजा समेत कई समस्याएं बनी हुई है। उन पर काम नहीं हो सका है। इस बार पंचायत चुनाव में लज्जावती प्रधान चुनी गई हैं। उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ ही एएनएम सेंटर और गन्ना क्रय केंद्र भी खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खजुरिया नवीराम
6000 आबादी।
1984 मतदाता।
70 प्रतिशत साक्षर।
प्रमुख समस्याएं-
- जर्जर नाली, सड़क और खड़ंजा।
- झूलते बिजली के तार।
- अवैध कब्जे।
- इंटर कॉलेज का अभाव।
प्रधान की प्राथमिकताएं
- श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम दिलाना।
- पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना।
- एएनएम सेंटर और गन्ना क्रय केंद्र खुलवाना।
- सड़कों का सुधार समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं।
- इंटर कॉलेज के लिए प्रयास।
अभी तक गांव में सिर्फ कक्षा आठ तक पढ़ाई की व्यवस्था है। इंटर कॉलेज न होने से गांव के युवाओं को दूर जाना पड़ता है। इस वजह से कई पढ़ाई से भी वंचित हो जाते हैं। इस पर काम कराया जाए। - रामनाथ वर्मा, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कोई बीमार पड़ जाए तो बीसलपुर और बिलसंडा से पहले सरकारी इलाज नहीं मिलता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाए तो कुछ राहत मिलेगी। प्रधान से इसकी उम्मीद है। - सुमित कुमार, ग्रामीण
गांव की जर्जर सड़के, नाली और खड़ंजे की दिक्कत दूर नहीं हो सकी है। जिससे राहगीरों को दिक्कत होती है इससे गांव पिछड़ा लगता है। इस पर नए प्रधान को काम कराना चाहिए। उनसे काफी उम्मीद भी है। - छोटेलाल ग्रामीण

गांव में बिना भेदभाव विकास कराया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता में रहेगा। गन्ना सेंटर भी खुलवाने पर जोर देंगे। लोगों के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। - लज्जावती, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed