{"_id":"60aaaee28ebc3e14c8183db3","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4474899151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न विभाग के पोर्टल पर नहीं दिख रहे तीन गांव, पंजीकरण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न विभाग के पोर्टल पर नहीं दिख रहे तीन गांव, पंजीकरण अटका
विज्ञापन
पूरनपुर। एक तरफ क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद को लेकर किसानों के सामने दिक्कतें कम नहीं हो सकी है। वहीं अब खाद्यान्न विभाग के पोर्टल पर तीन गांवों के नाम और उनसे जुड़ी जानकारी शो नहीं हो रही है। ऐसे में किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते गेहूं बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल एसडीएम ने मामला संज्ञान में आने पर पत्राचार करने के साथ ही किसानों को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद 129 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई थी, जोकि अभी चल रही है। बिचौलिये हावी न हो सकें, इसके लिए फसलों का सत्यापन और फसल बिक्री को पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। फसलों के सत्यापन और पंजीकरण में ही किसानों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही। तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह, रघुनाथपुर जमीमा, सिकराना के किसानों का पंजीकरण ही पोर्टल पर नहीं हो पा रहा है। उनके गांव का नाम समेत अन्य जानकारी पोर्टल पर दिखाई ही नहीं दे रही है। इसके चलते गेहूं बिक्री को तैयार किसान परेशान हैं। एसडीएम से मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद एसडीएम ने इसका समाधान कराने को खाद्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। फिलहाल अभी कोई सुधार नहीं हो सका है।
एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इससे पहले मकरंदपुर ताल्लुके सिमरिया और फत्तेपुर गांव के किसानों के सामने यह समस्या आई थी। उसका सुधार भी कराया जा सका है। इस मामले में भी पत्राचार किया गया है, जल्द समाधान होगा। खाद्यान्न विभाग के पोर्टल पर गांव और किसानों का विवरण न दिखाई देने की वजह से दिक्कत है। शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा।