{"_id":"60a2bc0f8ebc3e7c191885ab","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4468943169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की तौल न होने पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की तौल न होने पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। आला अधिकारी पहले पंचायत चुनाव में व्यस्त रहे, अब कोरोना संक्रमण पर ध्यान है। इससे गेहूं क्रय केंद्रों पर मनमानी हावी है। सोमवार को मौसम खराब होने का हवाला देकर केंद्र प्रभारियों ने गेहूं की तौल बंद कर दी। किसानों के पूछने पर बारिश होने का अंदेशा होने की बात कहने लगे। इस पर गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्र पर करीब दो घंटे जमकर हंगामा किया। मामला अफसरों तक पहुंचने के बाद दोबारा तौल शुरू कराई गई। कहीं तब जाकर किसान शांत हुए।
जिले में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी। पूरनपुर मंडी समिति में बनाए गए क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं बिक्री करने के लिए किसानों की भीड़ रहती है। अव्यवस्था न हो, इसके लिए मंडी परिसर में जगह होने पर बाहर खड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। सोमवार को सुबह धूप खिलने के बाद अचानक दोपहर को बादल छा गए। गेहूं लेकर मंडी क्रय केंद्र पहुंचे किसानों की भीड़ लगी थी। बादल छाने के बाद क्रय केंद्र प्रभारियों ने अचानक गेहूं की तौल करने से इनकार कर दिया। किसानों के पूछने पर पहले खरीदे जा चुके गेहूं का उठान कराने की बात कहने लगे। इसके लिए तर्क दिया कि बारिश हुई तो खरीदा गया गेहूं भीगकर खराब हो जाएगा। किसान अपनी समस्याएं बताते रहे, लेकिन उनकी केंद्र प्रभारियों ने नहीं सुनी। इस पर किसान भड़क गए और दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की शुरूआत आरएफसी द्वितीय खरीद केंद्र से हुई। किसानों का कहना था कि बादल छाए हैं। अगर बारिश हो गई तो उनका गेहूं भी तो भीगेगा। इस पर केंद्र प्रभारियों ने जल्द तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिस पर किसान शांत हो गए। मगर केंद्र प्रभारी तौल शुरू कराने के बजाय गेहूं का उठान कराने में लग गए। इस पर किसान दोबारा भड़क गए और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कई किसानों ने फोन करके इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। अफसरों के निर्देश पर दोपहर करीब दो बजे किसानों के गेहूं की तौल शुरू करा दी गई। तब जाकर किसान शांत हुए। हालांकि बाद में तौल की गति धीमी रही।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लालचंद ने बताया कि बारिश के आसार बन रहे थे। टिनशेड पहले ही खरीदे गए गेहूं से भरा है। इसलिए पहले खरीदे जा चुके गेहूं का उठान कराया जा रहा था। किसानों को तौल से मना नहीं किया गया, कुछ देर इंतजार करने को कहा था। बाद में तौल शुरू करा दी गई।