{"_id":"609ab3698ebc3e8dc2578a7f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4463104182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: खेल मैदान, पार्क और गोशाला निर्माण प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: खेल मैदान, पार्क और गोशाला निर्माण प्राथमिकता
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ग्राम पंचायत ज्योराह कल्याणपुर की पहचान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के तौर पर है। यहां से छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे थे। अब पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए विकास का खाका बना चुकी है। खेल प्रतिभाओं के निखारने के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है।
बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योराह कल्याणपुर की आबादी करीब सात हजार है। 2746 मतदाता वाली इस ग्राम पंचायत में 80 प्रतिशत लोग साक्षर हैं। प्राथमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, एक निजी इंटर कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक विकास केंद्र भी बना हुआ है। इस गांव को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के तौर पर पहचाना जाता है। यहां से ठाकुर प्रसाद, मुक्ताप्रसाद, लाखन सिंह, शिवशंकर, सेवाराम, लेखराज छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे थे। गांव से एक विधायक भी रहे हैं। पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद की जन्मभूमि भी यही है। गांव में नाली, खड़ंजा, सड़क आदि की दिक्कतें है। इस बार चुनाव में 41 वर्षीय आठवीं पास शांति देवी को मतदाताओं ने अपना प्रधान चुना है। अब वह जीतने के बाद गांव की समस्याएं दूर करने के साथ ही तमाम प्राथमिकताएं लेकर काम करने का मन बना चुकी हैं।
बालाजी धाम से बनी एक अलग पहचान
इस गांव का बालाजी धाम भी पिछले कई सालों से आसपास के क्षेत्र में पहचान बनाए हुए है। ग्रामीणों के अनुसार 2008 से पहले इस स्थान पर वट वृक्ष की पूजा होती थी। फिर यहां बालाजी धाम की नींव रखी गई। लगातार बाबा का दरबार सजता है। धाम पर भगवान शंकर की भी स्थापना है। हर साल महाशिवरात्रि पर होने वाले रूद्र महायज्ञ में भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्र के दिनों में भी अलग ही नजारा रहता है।
विज्ञापन
मतदाताओं ने मुझे चुनकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। गांव में खेल का मैदान, पार्क और गोशाला का निर्माण कराना प्राथमिकता है। खड़ंजा, सीसी रोड, नाली की दिक्कत भी दूर कराएंगे। विकास में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। - शांति देवी, नवनिर्वाचित प्रधान