फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। डीएम ने प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर और उसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में कई दिनों से जलभराव की चली आ रही समस्या और गंदगी को देखते हुए डीएम ने ईओ को टीम लगाकर साफ-सफाई कराने के लिए कहा। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाते हुए मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक कमेटी को जिम्मेदारी दी। जेल में भी व्यवस्थाएं बनाने के लिए उन्होंने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में गंदगी और जलभराव है। इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार सुबह डीएम पुलकित खरे और एसपी जयप्रकाश मौके पर पहुंच गए। जलभराव और गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसके बाद ईओ निशा मिश्रा ने नगरपालिका की टीम लगाकर सफाई शुरू करा दी। मां यशवंतरी मंदिरके बारे में मान्यता है कि पूर्णांगिरी धाम में दर्शन करने वाले यहां दर्शन करने जरूर आते हैं। नवरात्रि में मेले का भी आयोजन होता है। ऐसे में मंदिर के सुंदरीकरण को लेकर भी डीएम ने प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने पूछा कि मंदिर कमेटी के खाते में बजट आदि के बारे में जानकारी ली। प्रशासन की ओर से मंदिर कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया। रंगाई-पुताई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर भ्रमण के बाद डीएम जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। कोरोना से बचाव को लेकर उन्होंने जेल के इंतजाम देखे। बैरक और जेल अस्पताल का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बंदियों के खाने की गुणवत्ता भी परखी। बंदियों से बात करते हुए डीएम ने बैरक में रखे सामान को चेक कराया, मगर कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। कोरोना संकट काल में बंदियों की परिजनों से बात कराने के लिए एक के बजाय दो फोन की व्यवस्था करने को कहा। जेल अधीक्षक अनूप मानव शास्त्री से ऐसे बंदियों की सूची बनाने को कहा, जो रोजगारपरक काम सीखना चाहते हैं। बंदियों की सूची मिलने पर एक संस्था नामित की जाएगी। फिर शनिवार और रविवार को प्रशिक्षक भेजकर बंदियों को संबंधित काम सिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि बंदी जेल से निकलने के बाद अपराध की दुनिया छोड़कर परिवार चलाने के लिए अपना रोजगार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क और पांच चौराहों की भी बदलेगी सूरत
डीएम ने शहर को सुंदर बनाने पर भी गंभीरता दिखाई है। कलक्ट्रेट स्थित तिकुनिया पार्क को भी सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर के पांच चौराहों की भी सूरत बदली जाएगी। डीएम ने ईओ और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ऐसे चौराहे तय करके 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। इन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed