{"_id":"5f4bf54a8ebc3e2abd75b5f9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly418062637","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया रोकने के लिए करबला गेट पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया रोकने के लिए करबला गेट पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ताजियों के जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पूरे दिन सतर्क रहे। अधिकांश ताजिया इमामबाड़ों में ही रखे रहे। चोरी छिपे छोटे दो ताजियों को लेकर लोग करबला की ओर निकले तो पुलिस ने रास्ता से ही दोनों को वापस करा दिया। साथ ही दोबारा ताजिये सड़क पर न लाने की चेतावनी दी।
ताजियों के जुलूस पर पाबंदी के बाद ताजियादारों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। उसमें ताजियों को सड़क पर न लाने की चेतावनी दी गई थी। तैयार हुए ताजियों को इमामबाड़ा से बाहर न निकालने को कहा गया था। कहीं कोई ताजिया लेकर करबला न पहुंच जाए, इसे लेकर रविवार सुबह से ही करबला के मुख्य गेट पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। पुलिस, प्रशासनिक अफसर राउंड लेकर स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे रहे। रविवार अपराह्न अलग-अलग स्थानों से छोटे दो ताजियों को कुछ बच्चे और अन्य लोग स्टेशन रोड पर आ पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर आए ताजियों को वापस करा दिया। ताजियेदारों से उन ताजियों को सड़क पर दोबारा न लाने देने की चेतावनी दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि एक छोटा ताजिया कुछ बच्चे और अन्य लोग लेकर सड़क पर आ गए थे। उनका ताजिया वापस करा दिया गया। पूरे दिन शांति बनी रही।