फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

दूसरे दिन भी नए शेड्यूल से खुला बाजार...मगर अव्यवस्थाएं रही हॉवी

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। नया शेड्यूल लागू होने के बाद जनपद भर में दूसरे दिन भी बाजार में गफलत रही। प्रशासनिक अमला टिड्डी दलों को भगाने में लगा रहा, इसी का फायदा उठाकर बाजार खोलने में मनमानी ही चली। स्टेशन रोड के कुछ स्थानों पर सड़क के दोनों ओर की दुकानें खुली देखी गईं। वहीं लोग भी सामाजिक दूरी व्यवस्था की भी धज्जियां उड़ाते देखे गए।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी नए बाजार शेड्यूल का व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है, मगर शुक्रवार को शहर समेत जनपद के अन्य बाजार शेड्यूल के मुताबिक खोले गए। शुक्रवार को सड़क के दाहिने ओर दुकानें सुबह नौ से अपराह्न दो बजे तक, जबकि बाईं ओर की दुकानें अपराह्न तीन से रात आठ बजे तक खोली जानी थी, मगर प्रशासनिक अफसरों के जिला मुख्यालय पर न होने की वजह से स्टेशन रोड, जेपी रोड समेत कुछ अन्य स्थानों पर व्यापारियों ने सुबह से ही सड़क के दोनों ओर की दुकानें खोल लीं। अफसरों की निगरानी न होने से शहर के बाजार में सामाजिक दूरी की व्यवस्था भी तार-तार होती दिखी। नए शेड्यूल के मुताबिक बाजार में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध की बात कही गई थी, मगर शुक्रवार को वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। बाजार में पूरे दिन अव्यवस्थाएं का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

व्यस्तता के चलते नहीं मिले डीएम, सोमवार को मिलेंगे व्यापारी नेता
प्रशासन द्वारा जारी नए शेड्यूल को बदलवाने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात करने का निर्णय लिया था। शेडयूल न बदलने पर बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी थी। मगर, शुक्रवार को डीएम के व्यस्त रहने और मुख्यालय से बाहर होने के कारण व्यापारियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब व्यापारी नेता सोमवार को डीएम से भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed