{"_id":"5e9b51d08ebc3e76ad6497c3","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly403023859","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर हो चुका घी-तेल मिलने के बाद सभी गोदाम की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर हो चुका घी-तेल मिलने के बाद सभी गोदाम की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एक दिन पहले कस्बे में तीन गोदाम में एक्सपायर हो चुके घी-तेल के पीपे मिलने के बाद एसडीएम ने एफएसडीएम के अभिहित अधिकारी को पूरे कस्बे में गोदामों पर जांच करने के आदेश दिए हैं।
लॉकडाउन की छूट का समय निकलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम ने काफिले के साथ एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा था। उसमें गोदाम में एक्सपायरी डेट का नौ पीपा घी और 22 लीटर सरसों का तेल मिला था। उसे एफएसडीए टीम ने मौके पर नष्ट करवा दिया। लाइसेंस न होने पर तीनों गोदामों को सील कर दिया गया था। नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। तब तक इस तरह का गड़बड़ माल पकड़ने के लिए एसडीएम हरिओम शर्मा ने अभिहित अधिकारी को कस्बे के अन्य गोदामों की जांच के भी निर्देश दिए हैं। अंबरीश अग्रवाल के जिन गोदामों को सील किया गया है, उनके बारे में अलग से सूचना नहीं मिली थी, वह अचानक एसडीएम की निगाह पड़ गई थी और फिर जांच में एक्सपायर हो चुका माल पकड़ में आया। इसी वजह से माना जा रहा है कि कस्बे के अन्य गोदामों में इस तरह का काफी माल छिपा हो सकता है।
सील करने में लापरवाही तहसीलदार नाराज
गोदाम सील करते समय तहसीलदार विजय त्रिवेदी को एफएसडीए टीम को तीन बार टोकना पड़ा था। गोदाम सील करते समय औपचारिकता करते हुए कपड़े की पट्टी ताले में बांधी गई। तहसीलदार ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि इससे तो व्यापारी दुकानों के ताले आसानी से खोलकर दोबारा काम धंधा शुरू कर देगा। तहसीलदार ने टोका तो एफएसडीए टीम ने दूसरी बार कपड़े का कुछ बड़ा हिस्सा तालों पर लपेटा। इस पर भी तहसीलदार ने आपत्ति की और कहा कि तालों पर कपड़े को पूरी तरह लपेट कर उसकी सिलाई करके सील किया जाना चाहिए। अभिहित अधिकारी का कहना था कि उनके विभाग में ऐसे ही दुकानें या गोदाम सील किए जाते हैं। तहसीलदार की आपत्ति के बाद तीसरी बार गोदाम में सील लगाई गई। फिर भी तहसीलदार सील करने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे। अभिहित अधिकारी का कहना था कि अगर गोदाम के ताले खुलते हैं तो व्यापारी पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
अवैध गोदामों में सामान का भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन अवैध गोदामों पर एक्सपायरी डेट का खाद्य सामान मिलने के बाद अभिहित अधिकारी को कस्बे के अन्य गोदामों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। -हरिओम शर्मा, एसडीएम