{"_id":"5e9b52848ebc3e76d2169ab3","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly40300848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला की बिक्री पकड़ने गई टीम के हाथ कुछ नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला की बिक्री पकड़ने गई टीम के हाथ कुछ नहीं लगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रतिबंध के बावजूद पान मसाला की बिक्री करने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ला खुशीमल में छापा मारा। यहां दुकान बंद मिली और व्यापारी के मकान में महिलाएं मिलने पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। कोई सामान न मिलने पर टीम चेतावनी देकर वापस आ गई। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
लॉकडाउन के साथ ही सरकार ने पान मसाला और सिगरेट पर भी प्रतिबंध लगाया है। कई बड़े व्यापारी इसकी अधिक दाम पर गुपचुप तरीके से बिक्री करने में जुटे हैं। सूचना पर शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। दुकान बंद मिलने पर पुलिस पड़ोस के एक मकान की छत के रास्ते भीतर भी गई, लेकिन वहां पर व्यापारी के परिवार की दो महिलाएं मौजूद थीं। खुले तौर पर पान मसाला भी रखा नहीं मिला। इस पर टीम चेतावनी देकर वापस आ गई। इसके कुछ देर बाद एक कार में पान मसाला भरकर ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कार को रोक चेक किया, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला। सीओ सिटी ने बताया कि सूचना पर छापा मारा गया था, लेकिन कुछ मिल नहीं सका। सुरागरसी लगातार कराई जा रही है।