{"_id":"5d9251898ebc3e01431c0fe2","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3783546193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो टांग दिए बैनर, हो गई धान खरीद की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो टांग दिए बैनर, हो गई धान खरीद की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने वाली है। इस बार आठ एजेंसियों के 114 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा। इस बार जिले को 3.09 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार से शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर धान क्रय केंद्रों पर अमर उजाला टीम द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया तो धान क्रय केंद्रों पर केबल बैनर ही टंगे मिले। क्रय केंद्र से संबंधित कोई कर्मचारी मौके पर नहीं मिला। फिलहाल मंडी में धान की आवक काफी तेज देखी गई।
खाद्य विभाग के सेंटर पर लहराता मिला बैनर
शहर स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र पर टीम करीब 11 बजे पहुंची तो वहां केवल बैनर ही लटका मिला। पास में ही पंखा रखा हुआ था। प्रभारी के बैठने को कोई कुर्सी-मेज या अन्य कोई सुविधा नहीं दिखी।
पीसीयू के सेंटर पर दिखी मात्र कुर्सी मेज
मंडी परिसर स्थित पीसीयू के धान क्रय केंद्र का भी कमोवेश यही हाल दिखा। इस क्रय केंद्र पर कोई कर्मचारी तो नहीं मिला, लेकिन मेज कुर्सी जरूर पड़ी दी। आसपास खड़े लोग भी नहीं बता सके कि सेंटर का कोई भी व्यक्ति मौजूद है या नहीं।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रय केंद्रों से जुड़े फोटोग्राफ्स भी मंगा लिए गए थे। सभी तैयारियां दुरुस्त कर ली गई हैं। - अविनाश कुमार, डिप्टी आरएमओ