फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

तो रेस्क्यू में नहीं, उम्र के पड़ाव के चलते पहले से टूटा था तेंदुए का दांत

Thu, 26 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। सेल्हा बीट के जंगल से सटे इलाके में शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए का एक दांत भी टूटा पाया गया हैै। इसके बाद ऐसी चर्चा है कि जाल में फंसने से लेकर रेस्क्यू होने तक तेंदुए का दांत टूटा होगा, लेकिन अफसरों की माने तो दांत रेस्क्यू के दौरान नहीं बल्कि पहले से ही टूटा है। परीक्षण में तेंदुए की उम्र करीब आठ से दस वर्ष होने बताई जा रही है। उम्र के पड़ाव के चलते पहले से ही दांत टूटने का दावा किया जा रहा है। वहीं शरीर के अन्य अंग भी सुरक्षित है। अभी छोड़ने को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बराही रेंज के सेल्हा बीट में मंगलवार सुबह शिकारियों द्वारा बिछाए जाल में एक तेंदुआ फंसा होने की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था। इसके बाद बराही गेस्ट हाउस लाकर उसका परीक्षण किया गया। इस दौरान तेंदुए का एक दांत टूटा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद यह चर्चा शुरू हुई कि जाल में फंसने से लेकर रेस्क्यू तक यह दांत टूटा होगा, लेकिन अफसरों ने दांत टूटने को विभागीय लापरवाही नहीं माना है। अफसरों के मुताबिक परीक्षण के बाद तेंदुए की उम्र करीब आठ से दस साल के बीच होना पाई गई है। उम्र के पड़ाव के चलते स्वाभाविक रूप से पहले ही तेंदुए का दांत टूट गया था। रेस्क्यू के दौरान उसका दांत नहीं टूटा है। परीक्षण में भी चिकित्सकों ने इस बात को स्पष्ट किया है। फिलहाल अफसर मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करने की बात कह रहे है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि तेंदुए का दांत रेस्क्यू के दौरान नहीं टूटा था। अधिक उम्र के पड़ाव के चलते स्वाभाविक रूप से पहले ही दांत टूटा गया था। परीक्षण में भी ताजा टूटने की बात सामने नहीं आई है। जांच में कराई जा रही है। तेंदुए की औसत आयु लगभग 10 से 12 वर्ष होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed