फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

वन विभाग की अड़ंगेबाजी, नहीं बन पा रहा है पुल का एप्रोच रोड

Mon, 16 Sep 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बीसलपुर। वन विभाग द्वारा दो पेड़ों को काटने की अनुमति न दिए जाने के कारण कटना नदी के नवनिर्मित पुल का एप्रोच रोड नहीं बन पा रहा है, इससे पुल चालू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने संसदीय चुनाव से पहले कटना नदी पर नया पुल बनवा दिया था। पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। वन विभाग के दो पेड़ आड़े आने के कारण एप्रोच रोड बन नहीं पा रहा है और नवनिर्मित पुल शुरू नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल राना ने बताया कि यदि पेड़ों को काटे बिना एप्रोच रोड बनवा दिया जाएगा तो वहां पर एक्सीडेंट जोन बन जाएगा। अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों से दो पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी जा रही है लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। इस संबंध में पूछने पर रेंजर हसीब बेग ने बताया कि बिना पेड़ों को काटे भी एप्रोच रोड बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed