{"_id":"5d7be31e8ebc3e014c4b545b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly376002734","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच शुरू हुई तो ठेकेदार बचाव के लिए पहुंचा एडीएम के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच शुरू हुई तो ठेकेदार बचाव के लिए पहुंचा एडीएम के पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में बिना पंजीकृत फर्म के नाम लेबर सप्लाई का ठेका करने के मामले में एडीएम की जांच जारी है। कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से जांच की शुरुआत होते ही संबंधित फर्म का ठेकेदार एडीएम दफ्तर पहुंच गया और अपना पक्ष रखा। हालांकि अभी किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी ने बीते दिनों की गई शिकायत में कहा था कि नगर पालिका में हुए लेबर सप्लाई ठेके में नियमों की अनदेखी की गई है। मानक ताक पर रखकर जिस फर्म को ठेका दिया गया वह न तो पंजीकृत है, बेलेंस शीट भी सीए से प्रमाणित नहीं है। टैक्स चोरी करने का भी आरोप लगाया था। जीएसटी पंजीकरण को लेकर भी तमाम तरीके के सवाल उठे। इस गोलमाल का पता चलने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मामले की जांच एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र को दी थी। एक दिन पूर्व एडीएम ने नगर पालिका पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। इधर, गर्दन फंसती देख शुक्रवार को संबंधित फर्म का ठेकदार कलक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम से मिला। उसने अपने पक्ष में तमाम तर्क दिए। हालांकि एडीएम का साफ कहना है कि उनकी तरफ से ठेकेदार को नहीं बुलाया गया है। इस जांच में ठेकेदार से कोई मतलब भी नहीं है। एडीएम ने बताया कि टेंडर नगर पालिका की ओर से किया गया है। इसको लेकर जांच अभी जारी है। कुछ सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। जल्द पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।