फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बरखेड़ा में कड़ी सुरक्षा में होगा देवी जागरण

Sat, 14 Sep 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरखेड़ा। नगर पंचायत की विवादित जमीन पर होने वाले देवी जागरण के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम और सीओ की देखरेख में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, विवादित जमीन पर देवी जागरण कराए जाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की इस जमीन पर एक साल पूर्व ईद मिलादुन्नबी को लेकर की गई सजावट से विवाद की स्थिति बन गई थी। इस बार भी यहां पर मोहर्रम का मेला लगा था। इधर, हिंदू पक्ष ने इस जगह पर देवी जागरण कराने की अनुमति मांगी थी। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। 11 सितंबर को मामला संज्ञान में आने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जमीन का निरीक्षण करने के बाद चीनी मिल में विधायक किशनलाल राजपूत की अध्यक्षता में दोनों पक्षों से वार्ता हुई थी। इसके बाद तय किया गया था कि जमीन चूंकि नगर पंचायत की है इसलिए किसी भी पक्ष को यहां धार्मिक आयोजन करने से नहीं रोका जा सकता है। डीएम ने 13 सितंबर की रात में देवी जागरण करने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को देवी जागरण के आयोजन को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक को सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरखेड़ा, माधोटांडा समेत सात थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा तीन वरिष्ठ उप-निरीक्षक, 20 दरोगा, 50 पुरुष और 10 महिला सिपाही की तैनाती की गई है। अधिकारी माहौल पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। आयोजन स्थल के सामने बनीं दूसरे पक्ष की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed