{"_id":"5d7692708ebc3e015c0ca1c8","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3754600176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा खाका तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट रितु पुनिया और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल जुलूस के सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। खुराफातियों पर विशेष नजर रहेगी। ताजियों के जुलूस वाले रास्तों पर विशेष सुरक्षा रहेगी।
मंगलवार को बेलों वाला चौराहा से ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारी तैयारी में जुटे थे। जुलूस के लिहाज से जोन प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को बनाया गया है। उनके अलावा जुलूस में तीन मजिस्ट्रेट, कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान रहेंगे। खुराफानियों पर नजर रखने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में लगाया गया है। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। वीडियो कैमरे भी साथ रहेंगे। एसएसपी मनोज कुमार सोनकर खुद जुलूस पर निगाह रखेंगे। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पुलिस पिकेट रहेगी। मोहर्रम के दौरान जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समूचे जिले 32 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 35 क्लस्टर मोबाइल लगाई गई हैं। थाना जहानाबाद क्षेत्र के बिसेन, ऐमी, शाही, कुकरीखेड़ा, सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह अति संवेदनशील चिह्नित गिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर
कुछ खुराफाती तत्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसको ध्यान में रखकर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी जाए।
विज्ञापन
मोहर्रम के मौके पर सामाजिक सद्भाव की कड़ी को हम सबको मिलकर मजबूत करना चाहिए। जिले में सुरक्षा के लिहाज से कड़े बंदोबस्त किए गए हैैं। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी