फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

गोष्ठी में गूंजा नारा: एक दो तीन चार..स्वच्छता की जय जयकार

Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
04 पीबीटीपी 11
विज्ञापन

गोष्ठी में गूंजा नारा एक दो तीन चार ..स्वच्छता की जय जयकार
मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंच के बच्चों ने जगाई स्वच्छता की अलख
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता का प्रसार करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में विकास क्षेत्र मरौरी के मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंच के विद्यार्थियों की स्वच्छता गोष्ठी हुई।

बुधवार को हुई गोष्ठी में प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार ने कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता आवश्यक है, उसी प्रकार आस पड़ोस की स्वच्छता भी स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। हमें अपने घर के साथ पड़ोस को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। कक्षा छह से आठ तक के सभी बच्चों ने ग्राम कैंच में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। गांधी जी ने दिया संदेश, स्वच्छ रखो अपना भारत देश। ऐसे नारे लगाकर बच्चों ने स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। बच्चों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर साफ सफाई रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने श्रमदान की शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राधा देवी, बबिता मित्तल, नौरीन नाज, नीलम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed