{"_id":"5d700b428ebc3e93b31a51bc","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3747170126","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता बोले-एसडीओ और जेई नहीं उठाते फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता बोले-एसडीओ और जेई नहीं उठाते फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बिजली सप्लाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मिलकर रोष व्यक्त किया। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता से मिले व्यापारी नेताओं ने एसडीओ और जेई पर उपभोक्ताओं सहित अन्य के फोन रिसीव न करने का आरोप लगाया। कहा कि फाल्ट पर छह-छह घंटे का शटडॉउन लिया जाता है। शिकायत का छह से आठ घंटे में निस्तारण होता है। बिजली बिल जमा करने वाली मोबाइल वैन एसडीओ कार्यालय परिसर में ही खड़ी रहती है, जबकि एसडीओ कार्यालय में खिड़की पर बिल जमा किए जाते हैं। इससे मोबाइल वैन का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिलता। उन्होंने मांग की कि मोबाइल वैन को स्टेशन चौराहा पर खड़ा कराया जाए। बिजली की रोस्टरिंग को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया। कहा-स्टेशन चौराहा पर रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर को शीघ्र हटाया जाए। स्टेशन रोड और बाजार रोड पर लटक रहे केबल को ऊंचा किया जाए। जर्जर खंभों की जगह दूसरे खंभे लगाए जाएं। व्यापारियों ने नगर के फीडर चार का लोड डिवाइड कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने फीडर नंबर चार का लोड पंद्रह सितंबर के बाद डिवाइड कराने और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विजयपाल विक्की, राजेंद्र खंडेलवाल, बलजीत सिंह खैरा, अमरजीत सिंह माटा, सुरेंद्र अग्रवाल, नरेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, सुमित सचदेवा आदि व्यापारी थे।
लो-वोल्टेज का समाधान न होने पर प्रदर्शन
पूरनपुर। गांव रंपुरा कोन के किसानों ने लो-वोल्टेज का समाधान न होने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शीघ्र समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देहात के विद्युत सब स्टेशन में पांच की जगह दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने पर लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिलने का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन उनके गांव में पिछले कई दिनों से लोवोल्टेज आ रही है। इससे उनके पंपिंग सेट नहीं चल पा रहे हैं। फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। कई बार लो वोल्टेज से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन सुधार अब तक नहीं हो सका है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में त्रिलोचन सिंह, ओमकार सिंह, अवतार सिंह, उरविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, लखजीत सिंह, जगदीश सिंह, सतनाम सिंह हैं।