{"_id":"5d6d5cfb8ebc3e01702cfb7b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374616712","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज खत्म हुई तो प्रशासन ने कब्जे में ली शत्रु संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज खत्म हुई तो प्रशासन ने कब्जे में ली शत्रु संपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन साल की लीज का टाइम पूरा हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा ले लिया है। एसडीएम सदर की अगुवाई में पहुंची टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। पट्टेदरार को भी अब इस जमीन पर कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।
सदर तहसील क्षेत्र की गाटा संख्या 676, रकबा 0.287 हेक्टर शत्रु संपत्ति को तीन वर्ष के लिए मोहल्ला भूरे खां निवासी मोहम्मद अख्तर खान पुत्र मोहम्मद हैदर खान को लीज पर दिया गया था। इसकी अवधि एक सितंबर 2016 से 31 अगस्त 2019 तक थी। इसका समय रविवार को पूरा हो गया था। सोमवार को इस जमीन को खाली कराने के लिए सदर एसडीएम वंदना त्रिवेदी टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने अख्तर खान को नोटिस दिया और जमीन पर कब्जा ले लिया। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी ने बताया कि शत्रु संपत्ति पर पट्टे की लीज का समय खत्म होने पर उसे कब्जे में ले लिया गया है। पट्टेदार को भी अब इस पर काबिज न होने के लिए कह दिया है। उसका सामान हटाने के लिए भी कहा गया है।