फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पात्र सूची लेकर भटक रहा, अपात्र को दे दिया पीएम आवास

Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। शासन की योजनाओं में भले ही पारदर्शिता लाने के तमाम दावे किए जाएं, लेकिन सिस्टम की लापरवाही के चलते प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में खेल बंद नहीं हो रहा है। इसकी एक बानगी मरौरी ब्लाक से सामने आई शिकायत में देखने को मिली है। यहां पात्र अपने नाम वाली सूची लेकर न्याय के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा है तो अपात्र योजना का लाभ उठा रहे हैं। पीड़ित ने साक्ष्यों सहित डीएम-एसपी से शिकायत कर प्रधान, सचिव समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजरौला कलां का है। यहां के निवासी शरीफुल पुत्र मेंहदी हसन ने डीएम व एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2018 की प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों की सूची में क्रम संख्या 19 और पंजीकरण संख्या यूपी 3337393 पर उसका नाम अंकित है। शरीफुल के मुताबिक पिछले साल बेटी शिफा की तबीयत खराब होने पर वह उसका इलाज कराने अलीगढ़ गए। यहां करीब पांच महीने इलाज चला। इस दौरान प्रधान और सचिव ने साठगांठ कर अपात्र व्यक्ति को आवास आवंटित कर खाते में धनराशि भेज दी। शरीफुल के मुताबिक अपात्र को आवास आवंटित करने की शिकायत अफसरों से करने पर प्रधान दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं यह तक कहा कि गलती से अन्य खाते में धनराशि भेज दी गई थी, जिसे खाते में वापस करा दी गई। विभागीय अफसरों द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर शरीफुल ने डीएम और एसपी से शिकायत कर प्रधान सचिव और बैंक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed