{"_id":"5d5edb238ebc3e6c517448d1","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly373232587","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी अधिकारी का जवाब तलब, लिपिक की वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी अधिकारी का जवाब तलब, लिपिक की वेतन वृद्धि रोकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम ने बृहस्पतिवार दोपहर आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने दुकानों से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा की। बिना अनुमति 17 दुकानों का व्यवस्थापन किए जाने का पता चलने पर आबकारी अधिकारी का स्पष्टीकरण और सेवा पुस्तिकाओं के नियमित अपडेट न मिलने पर लिपिक तबस्सुम की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभगार में आयोजित जिला श्रम बंधु की बैठक में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के 716 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटें। इस दौरान डीएम ने शिशु मातृत्व योजना, चिकित्सा योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी पुरस्कार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। समीक्षा के दौरान डीएम ने विभिन्न निमार्णधीन संस्थाओं की कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह अपने प्रत्येक कार्य के लिए श्रमिकों का पंजीकरण करें ताकि कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल सके। बैठक में सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।