फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

हादसे में कांवड़िया की मौत पर बगैर जलाभिषेक किए लौटा जत्था

Fri, 09 Aug 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में मैजिक से टकराकर बुधवार शाम कावंड़िया रजनीश की मौत हो गई, जबकि पांच कांवड़ियां घायल हो गए। हादसे के बाद जत्था गोला जाकर जलाभिषेक करने के बजाय लौट आया। रजनीश नगर में एक स्थान पर फड़ लगाकर तंबाकू की बिक्री करता था।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के 50 लोग शारदा नदी के धनाराघाट से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए थे। बुधवार शाम करीब पौने नौ बजे कांवड़ियों का जत्था खुटार थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर खुटार से करीब पांच किलोमीटर पहले था। इसी दौरान अनियंत्रित गति से पहुंची टाटा मैजिक की टक्कर से जत्थे में शामिल नगर के मोहल्ला हबीबगंज निवासी रजनीश (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहल्ला साहूकारा निवासी दिव्यांग कल्लू वर्मा, मोहल्ला कायस्थान निवासी सुरेंद्र, महंत शिवम के चाचा सहित पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों को शाहजहांपुर इलाज को ले जाया गया। घटना के बाद कांवड़ियों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी टाटा मैजिक ड्राइवर को सौंपने और घटना स्थल पर डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। दिव्यांग कल्लू वर्मा का आरोप है कि पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कांवड़ियों पर डंडे बरसाए। हादसे के बाद जलाभिषेक को निकले कांवड़िया खुटार से ही लौट आए। घटना को लेकर कांवड़ियों में रोष है। उधर, खुटार पुलिस ने रजनीश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। रजनीश का शव बृहस्पतिवार शाम को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रजनीश पांच भाई-बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन


बजनी थी शहनाई, मचा कोहराम
रजनीश के मामा मोहल्ला हबीबगंज निवासी ओमकार ने बताया कि रजनीश की शादी की बात मझोला से चल रही थी। 20 अगस्त को उनकी मंगनी होनी थी। इसके बाद शादी भी जल्दी करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed