फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

समाधान दिवस: 156 शिकायतों में महज 25 का निस्तारण

Wed, 07 Aug 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। जनता को अपनी समस्या हल कराने को इधर-उधर भटकना न पड़े यह सोचकर प्रदेश सरकार ने समाधान दिवस शुरू कराए थे। मगर सिस्टम की लापरवाही के चलते समाधान दिवस मजाक बन गए हैं। मंगलवार को जिले की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में 156 शिकायतें पहुंची, जिनमें केवल 25 का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

पीलीभीत सदर तहसील में एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी की अध्यक्षता में 27 शिकायतों में दस का निस्तारण हो सका। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, तहसीलदार विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने जमीन, राशन आदि से संबंधित समस्याएं रखी। अफसर एक भी फरियादी की समस्या का समाधान नहीं कर सकें। यहां सीओ कमल सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता मेें तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 39 में महज 13 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इसमें एसडीएम सौरभ दुबे भी रहे।

माधोटांडा। एडीएम प्रशासन अतुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। अफसरों के पास 24 शिकायतें पहुंची। इनमें एक भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed