फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

डीएम साहब! आपके आदेशों की धज्जियां उड़ा रही नगर पालिका

Wed, 07 Aug 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। डीएम का आदेश पालिका अफसरों की मनमानी के आगे बौना साबित हो गया है। एक माह पूर्व निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीएमओ कार्यालय से मोर्चरी तक बदहाल सड़क और जलभराव देख नाराजगी व्यक्त की थी। ईओ को मौके पर बुलाकर सड़क डलवाने के सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन जस की तस स्थिति के आगे डीएम की सख्ती महज दिखावा बनकर रह गई है। सोमवार को चंद घंटे हुई बारिश से सीएमओ कार्यालय के बाहर जलभराव हो गया। कई लोग तो पानी में गिरकर चोटिल हुए।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जिला पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएमओ कार्यालय से मोर्चरी तक सड़क बदहाल और जलभराव देख डीएम ने नाराजगी जताई थी। सीएमओ ने बताया था कि अक्सर बारिश में जलभराव की स्थिति रहती है, मोर्चरी तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पालिका को जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। इस पर डीएम ने तत्काल ईओ निशा मिश्रा को मौके पर बुला लिया। शीघ्र ही सड़क डलवाने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ती देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था, कि जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी लेकिन लापरवाह अफसरों ने डीएम के आदेश को हवा में उड़ा दिया। मंगलवार को चंद मिनट की बारिश से सीएमओ कार्यालय के बाहर नाव चलाने भर का पानी था। अफसर तो किसी तरह कार्यालय गेट पर वाहन से उतर अंदर पहुंच गए, लेकिन कर्मचारियों को पानी के बीच होकर ही निकलना पड़ा। इधर, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल का कहना है कि ईओ को पूर्व में रिमांडर भेजा चुका है, लेकिन हालात सुधरती नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed