{"_id":"5d486b418ebc3e6cae4efd35","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3713128184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर जिले भर में मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर जिले भर में मनाया गया जश्न
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की खबर सुनते ही जिले भर मेें खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कुछ जगह युवाओं की टोलियां सड़कों पर ढोल बजाते हुए निकलीं और खुशी का इजहार किया।
सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के जन सहयोग कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को जैसे ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की जानकारी हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। सदर विधायक ने कहा कि आज देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने यह फैसला करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. हेडगेवार और सरदार बल्लभ भाई पटेल के एक राष्ट्र के सपने को साकार करने के संबंध में काफी बड़ा और सफल कदम उठाया है। सभी ने जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने के फैसले को जमकर सराहा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र विजय सिंह गंगवार ने मिठाई बांटी। इस मौके पर प्रधान राजू सोनकर, सुभाष वर्मा, सईद अहमद, अहिवरन कश्यप, छेदालाल आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल के कैंप कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की गई। धन्वंतरि छात्रावास में भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस मौके पर सह प्रदेश मंत्री सुमित जैसवार, जिला संयोजक धर्मेंद्र गंगवार, डॉ. हर्षित चौहान, हिमांशु पांडेय, अभिषेक प्रजापति, विवेकानंद आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने भी बैठक कर फैसले का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अजय निराला, जिला मंत्री नंदकिशोर कश्यप समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली चौराहा पर पटाखे दागे और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, नगर महामंत्री हरीराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। भाजपाइयों ने जश्न मनाया। इस मौके पर पंकज जायसवाल, डीके गुप्ता, अजय जायसवाल, विक्रम गंगवार आदि मौजूद रहे।
परेवा वैश्य। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर पीतमराम भारती, विक्रम गुप्ता, दिनेश माली, नरपत मौर्य, डॉ. वीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
पूरनपुर। भाजपा झुग्गी झोपड़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। संतराम विश्वकर्मा, राकेश, रामबहादुर, अवधेश, सुरेंद्र आदि थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पटाखे छोड़े गए और मिठाई बांटी गई। प्रबंधक हर्ष गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ तमाम लोगों ने ब्लॉक चौराहे पर एकत्र होकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान मनोज रस्तोगी, संजय गंगवार, प्रिंस भरद्वाज, उत्तम अग्रवाल, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मझोला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदूवादी संगठनों के साथ शहीद स्मारक पर एकत्र होकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर डॉ. डोरीलाल वर्मा, संजय जिंदल, ब्रजेंद्र भाटिया, अजय गोयल मौजूद रहे।