फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

जरा देर की बारिश से पूरे दिन की आफत

Fri, 26 Jul 2019 07:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। अभी शहर के कई इलाकों में हुई बारिश का पानी सूखा भी नहीं था कि शुक्रवार को हुई चंद मिनट की बारिश से शहर के नाले-नालियाँ उफना गईँ। कई निचले इलाके डूब गए। स्टेशन रोड पर नाव चलाने का भर का पानी लग गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नगरपालिका की पोल भी खोल गई। चोक नालों की वजह से सड़कों पर गंदगी बह रही थी। शहर की प्रमुख सड़कों पर रोड की दोनों तरफ जलभराव की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद स्थिति सामान्य हो शखई। सड़कों पर यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुई बरसात से शहर सूरत बिगड़ गई। टनकपुर हाईवे पर कई जगह सड़क के दोनों ओर पानी भरा रहा। इससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा तकलीफ हुई। जल निकासी का ठोस इंतजाम नहीं होने से सड़कों को भी क्षति हुई। स्टेशन रोड, एकतानगर, अशोक कॉलोनी से लेकर तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। स्टेशन रोड पर तो नाव चलाने भर का पानी था। अधिकांश लोग धक्का मारकर अपने वाहनों को जलभराव से निकलते दिखाईं पड़े। शहर के निचले स्थानों पर घर और दुकानों में भी पानी घुस गया। वहीं बरसात से पालिका की भी पोल खुल गई। करीब आधे घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गई। मौसम की इस करवट से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती गर्मी और उसम से बड़ी राहत मिली। खुशगवार मौसम में लोगों ने बारिश में भीग कर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बीसलपुर। दोपहर में हुई बारिश से नगर में डाकखाना रोड, पीलीभीत बस स्टैंड, ब्लॉक परिसर, सीडीपीओ कार्यालय परिसर, डायट परिसर, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सर्वाधिक दिक्कत स्कूली छात्रों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। धान की रोपाई होने के चलते किसानों के चेहरे बारिश होने से खिले देखे गए। मौसम के बदलते मिजाज की वजह से शाम को बाजार में रोज जैसी भीड़-भाड़ नहीं दिखी।


बोले कृषि विशेषज्ञ
जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस समय बारिश खेतीबाड़ी के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश से धान की रोपाई में तेजी के साथ खरीफ की फसलों की बुवाई गति पकड़ेगी। बारिश से धान, गन्ना, चारा और सब्जियां सभी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed