{"_id":"5e31ce388ebc3e4b563bf5c3","slug":"civcamenities-pilibhit-news-bly3938340179","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड हटाने के दिए निर्देश तो गुस्साए आढ़ती, धरना देकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड हटाने के दिए निर्देश तो गुस्साए आढ़ती, धरना देकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। टिनशेड हटाने की बात पर मंडी समिति के सब्जी आढ़ती भड़क गए। हड़ताल का ऐलान कर मंडी समिति गेट पर धरना प्रदर्शन शुुरू कर दिया। सब्जी बेचने आए किसानों को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। एसडीएम ने टिनशेड न हटाने का आश्वासन दिया तो आढ़ती मान गए। व्यापारी नेता ने भी समझाया-बुझाया। फिर जाकर दो घंटे बाद आढ़तों को खोलकर काम शुरू किया गया। प्रदर्शन को लेकर मंडी गेट पर अफरातफरी मची रही।
उप निदेशक (प्रशासन) मंगद सिंह चंदेल ने मंगलवार को मंडी समिति का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सब्जी आढ़तियों की आढ़तों के आगे लगाए गए टिनशेड हटाने के निर्देश दिए थे। इनको हटाने की कार्रवाई चार दिन के भीतर करने को कहा था। बुधवार को इसके खिलाफ आढ़ती लामबंद हो गए। टिनशेड़ को लेकर उनका कहना था कि ये अतिक्रमण नहीं है। टीनशेड हटा लेने से सब्जी को बरसात, धूप से बचाने में असुविधा होगी। आढ़ती हड़ताल पर चले गए। मंडी समिति गेट पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। विरोध जताते हुए नारेबाजी की गई। सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल विक्की के नेतृत्व में प्रदर्शन कारियों ने टिनशेड हटाने के आदेश वापस लेने की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी भी आ गए। आढ़तियों की बात सुननेे के बाद एसडीएम/ मंडी समित अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह को जानकारी दी। इस पर एसडीएम भी मौके पर आ गए। आढ़तियों से बातचीत की गई। इसके बाद टिनशेड न हटाए जाने का आश्वासन दिया। इतना कहा कि टिनशेड के सामने आढ़ती अतिक्रमण न करें। इस पर व्यापारियों ने भी हामी भरी। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने भी प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाया। फिर आढ़ती मान गए और आढ़त खोलकर काम शुरू कर दिया।
किसानों ने सड़क पर लगाई दुकान
सब्जी आढ़तियों के हड़ताल पर रहने के दौरान किसानों को भी मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। ऐसे में किसानों ने मंडी के बाहर सड़क पर ही दुकान लगा ली। किसानों ने मंडी समिति के बाहर लाई गई सब्जी को बेचना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में आढ़त खुलने पर उनको भी राहत मिली।
विज्ञापन
टिनशेड हटाने की बात पर आढ़ती विरोध कर रहे थे। उनको आश्वासन देकर शांत करा दिया है। अब किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। - चंद्रभानु सिंह, एसडीएम