फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City reels from power cuts... even strict measures prove ineffective.

Pilibhit News: बिजली कटौती से शहर बेहाल...सख्ती भी बेअसर

Thu, 11 Jun 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
City reels from power cuts... even strict measures prove ineffective.
पीलीभीत। शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार आ रहे फॉल्ट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली व्यवस्था सुधारने के विभागीय दावों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम से शुरू हुई समस्या बुधवार तक बनी रही। कई मोहल्लों में एक-एक घंटे बिजली गुल रही, जबकि कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और फेस की समस्या से लोग जूझते रहे। हालात ये हैं कि राज्यमंत्री और जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद भी विद्युत निगम के अफसर व्यवस्था सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम बड़े फॉल्ट के कारण आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। शिकायतों की बाढ़ आने पर राज्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाई, लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आया। मंगलवार दिन और रात के साथ बुधवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशनगर, एकतानगर, खुशीमल, सुरभि कॉलोनी, खकरा, बाजार गेट, मोहल्ला डालचंद व भूरे खां, आवास विकास कॉलोनी, केजीएन टू, पिंक सिटी, गंगोत्रीपुरम, जगदीश विहार और बेनहर फीडर समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार रात बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन क्षेत्रों में रात में तीन बार एक-एक घंटा बिजली गुल रही। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज और बार-बार फेस जाने की समस्या झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed