फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City parks and intersections are also vibrant, adorned with the colors of the tricolor.

Pilibhit News: तिरंगे के रंग में सजे शहर के पार्क, चौराहे भी गुलजार

Sun, 25 Jan 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
City parks and intersections are also vibrant, adorned with the colors of the tricolor.
स्टेशन तिराहे के निकट ​स्थित नेहरू पार्क को सजाया गया। संवाद
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के उत्सव को खास बनाने के लिए नगर पालिका ने शहर के प्रमुख पार्कों और चौराहों को तिरंगे के रंग में सजा दिया है। स्टेशन तिराहे के पास स्थित नेहरू पार्क, खकरा चौकी के पास शहीद पार्क और दामोदर पार्क में तिरंगे के रंग से दीवारों की पुताई कर आकर्षक लाइटिंग की गई है, इससे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर शहर को सजाने-संवारने का कार्य रविवार शाम को पूरा हो गया। स्टेशन तिराहे के पास स्थित नेहरू पार्क, खकरा चौकी के समीप शहीद पार्क और दामोदर पार्क को विशेष रूप से तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। पार्कों की दीवारों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की पुताई कराई गई है, वहीं शाम के समय आकर्षक लाइटिंग से पार्कों की सुंदरता और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने बताया कि शहर के इन तीनों प्रमुख पार्कों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है, ताकि नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व का उत्साह और गर्व महसूस हो सके। इसके अलावा शहर के अन्य सभी प्रमुख चौराहों पर भी सजावट कराई गई है। एक-दो प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों की व्यवस्था की गई है, इससे राहगीरों और आमजन में देशप्रेम की भावना जागृत हो रही है।

स्टेशन तिराहे के निकट स्थित नेहरू पार्क को सजाया गया। संवाद

स्टेशन तिराहे के निकट स्थित नेहरू पार्क को सजाया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed