फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City Magistrate raid on medical stores

सिटी मजिस्ट्रेट का मेडिकल स्टोरों पर छापा

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा ने बरेली, बदायूं और पीलीभीत के ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ नगर के चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। भाजपा के नगर अध्यक्ष समेत नौ कारोबारियों की दुकानों से दवाइयों के सैंपल लिए गए। छापामार कार्रवाई से नगर और आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम पहुंचने का पता लगने पर अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। इसके बाद पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। टीम सबसे पहले बाजार रोड पर सुपर मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इसके साथ वहीं सुपर मेडिकल स्टोर, स्टार मेडिकल स्टोर की घेराबंदी की गई। मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की भनक पर नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। कार्रवाई के बाद ड्रग इंस्पेक्टर बबिता ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायत पर छापामारी की गई। हालांकि जांच में नशीली दवाइयों की बिक्री होती नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इन मेडिकल स्टोरों के अलावा मोहल्ला रजागंज में ख्वाजा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। चार मेडिकल स्टोर से नौ दवाईयों के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि टीम में बरेली के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार, उर्मिता वर्मा, बदायूं के पवन शाक्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि छापामार कार्रवाई पर नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed