फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cities and villages lit up... the colours of fireworks scattered

Pilibhit News: जगमग हुए शहर और गांव... बिखरे आतिशबाजी के रंग

Fri, 01 Nov 2024 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cities and villages lit up... the colours of fireworks scattered
पीलीभीत के नौगवा चौराहे के पास दीपावली पर्व पर मकानों व दुकानों पर की गई सजावट।संवाद
पीलीभीत। दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इमारतें रंग-बिरंगी झालरों, मोमबत्ती व दीयों की रोशनी से जगमग रहीं। कस्बों और गांवों में भी त्योहार का उल्लास दिखा। विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन किया गया। लोगों ने आतिशबाजी के रंग बिखेर कर त्योहार की खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व दिवाली का उल्लास जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही नजर आने लगा था। सुबह से दोपहर बाद तक घरों की साज-सज्जा और खरीदारी का सिलसिला चला। वहीं शाम होते ही शुभ मुहूर्त पर घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में शहर से लेकर देहात तक दीप जगमगाते रहे। हर घर, हर कोना रोशनी से सराबोर रहा। भक्तिमय माहौल के बीच हर मंदिर, हर दुकान, हर घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का पूजन हुआ। परंपरा की कड़ी में दीयों की रोशनी ने अलग ही छटा बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले के मुकाबले अधिकतर लोगों ने मिट्टी से बने दीयों से ही अपने घर-प्रतिष्ठान को रोशन किया। पहले पूजा अर्चना, दीपों की रोशनी और फिर उसके बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा।
-
जमकर हुई आतिशबाजी... पांच करोड़ का कारोबार
पिछले साल की अपेक्षा इस बार जिले में आतिशबाजी का कारोबार काफी अच्छा रहा। शहर के रामलीला मैदान पर लगी 170 दुकानों पर पूरे दिन खरीदारों की भीड़ रही। करीब पांच करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
-
सोशल मीडिया पर छाया दीपोत्सव
दीपावली का उल्लास सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। ट्विटर, व्हाट्स एप, फेसबुक आदि प्लेटफार्मों पर दिन भर बधाई का दौर चला। पूजन विधि और अन्य जानकारियां भी साझा की गईं। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर की गई सजावट की फोटो और वीडियो भी साझा किए।
--
ग्रामीण इलाकों में भी दिवाली की धूम
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में दीपावली धूमधाम से मनाई गई।

लोगों ने घरों में श्री गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी। व्यापारियों ने घरों में पूजा करने के बाद अपने प्रतिष्ठानों पर पूजा की । पूजा-अर्चना के बाद घरों में दीपक और मोमबत्तियां जलाईं। इसके बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। आतिशबाजी में बच्चों ने विशेष रुचि ली। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस तैनात रही। नगर के अलावा चुर्रासकतपुर, दियोरिया, अमृता खास, मधवापुर, मकरंदापुर, टिकरी, जोगीठेर, जसोली दिवाली, मानपुर, पिपरिया संजरपुर, खरगापुर, खनंका, गुलैंदा और बौनी आदि स्थानों पर भी यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
बरखेड़ा। वृद्धाश्रम मचवाखेड़ा में जिलाधिकारी संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की पत्नी ने बुजर्गों के साथ दिवाली को मनाया। सभी को मिठाई और फल देकर खुशी मनाई।

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में दीपावली परंपरागत ढंग से मनाई गई। बृहस्पतिवार को लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों पर सजावट की। शाम को गणेश-लक्ष्मी पूजन हुआ। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक आतिशबाजी छोड़ने का क्रम चलता रहा।

बिलसंडा। दीपावली धूम- धाम से मनाई गई। लोगों ने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया। शाम को मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियों को घर में स्थापित कर पूजन किया गया। पूजा के बाद बच्चों ने जमकर अतिशबाजी का आनंद लिया। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed