फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

चार सिपाहियों को मिली मिस कंडक्ट, तबादले भी किए

Tue, 11 Feb 2020 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। इंजीनियर की पत्नी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने के आरोप में फंसे सिपाहियों पर सीओ की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की गई। एसपी ने छह में से चार सिपाहियों को मिस कंडक्ट देने के साथ ही अलग- अलग थानों में ट्रांसफर किया। वही दो सिपाहियों की संलिप्तता नही पाई गई। सोमवार देर शाम हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व शहर की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एसपी से शिकायत की थी। इसमें कॉलोनी में रहने वाले छह सिपाहियों पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच सीओ धर्म सिंह मार्छाल को दी गई थी। पीड़िता, कॉलोनीवासी और सिपाहियों के सीओ ने बयान दर्ज कर जांच पूरी की थी। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी गई। इसमें छह के बजाय चार सिपाही संलिप्त निकले। छेड़छाड़ के आरोपों की तो पुस्टि नही हुई मगर कॉलोनी के लोगों ने सिपाहियों की ओर से हुड़दंग किए जाने की बात खुलकर कही। कुछ लोग सिपाहियों के पक्ष में भी बयान देकर गए। इसके अलावा सभी बिंदुओं को शामिलकिया गया। ।एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि छह नही चार सिपाही मामले में शामिल मिले है। उनको मिस कंडक्ट देकर विभागीय तौर पर दंडित किया गया है। इसके अलावा उनको अलग अलग थानों पर तैनाती दी गयी है। सिपाही कोमल सिंह को सीओ सदर कार्यालय से गजरौला थाना, सुधीर राठी को अमरिया थाना से जहानाबाद, आकाश बालियान को परिवार न्यायालय से कोतवाली दियोरिया कलां और अक्षय कुमार को पुलिस लाइन से सेहरामऊ उत्तरी थाना भेजा गया है। सभी को मिस कंडकट की नोटिस भी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed