{"_id":"5e25ec278ebc3e7d595ac359","slug":"cirame-pilibhit-news-bly3928017167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में चार माह बाद लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में चार माह बाद लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
पीलीभीत। बहन से मिलकर घर लौट रही विवाहिता को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार माह बाद कानूनी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रविवार रात तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बरखेड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 सितंबर 2019 को अपनी बहन के घर सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव आई थीं। दूसरे दिन 19 सितंबर को वहां से वापस घर जाने को निकलीं। रास्ते में गांव के ही राजकुमार, रामदुलारे और धर्मपाल ने रोक लिया। मुंह दबाकर नजदीक के गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दरिंदगी के बाद तीनों खेत पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बहन के घर जाकर पूरी घटना बताई। उसी दिन शाम को सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। 23 सितंबर को एसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई, इसमें भी कार्रवाई नहीं हो सकी। कई दिन तक जांच के नाम पर पुलिस चक्कर लगवाती रही। फिर 22 नवंबर को पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। तब जाकर अब कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, धमकाने और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल करेंगे।