फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

पूर्व प्रधान के पुत्र पर रंजिशन गर्म तेल डाला, झुलसा

Tue, 14 Jan 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे पर गर्म तेल डालकर हमला किया गया। इससे वह झुलस गया। आरोप है कि 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। पुलिस ने मारपीट की धारा में ग्राम प्रधान और उसके पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी छेदालाल को-ऑपरेटिव सोसायटी टोंडरपुर में सचिव हैं। उनकी पत्नी मुन्नी देवी पूर्व प्रधान हैं। उनका 30 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार घर पर रहता है। उनकी रंजिश मौजूदा ग्राम प्रधान दीनदयाल से चल रही है। छेदालाल ने बताया कि रविवार शाम उनका बेटा नरेंद्र खेत से लौट रहा था। रास्ते में प्रधान दीनदयाल, उसके बेटे ज्ञान प्रकाश और भांजे उमेश ने रास्ते में रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोस में एक हलवाई की दुकान से गर्म तेल भरकर नरेंद्र पर डाल दिया। इससे वह झुलस गया। 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट लिया। आनन-फानन में नरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि अभी फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी रास्ते में रोककर अभद्रता की गई थी। हालांकि उस वक्त इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। इंस्पेक्टर गजरौला नरेश कश्यप ने बताया कि पुलिस को मारपीट की तहरीर दी गई। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। नायब तहसीलदार ने बयान दर्ज किए हैं। तेल फेंकने को लेकर गांव में जांच की गई तो मामला संदिग्ध निकला है। इसकी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

गर्म तेल डालने और लूट के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। नरेंद्र उनके घर के पास आकर गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध किया तो उसने हलवाई की दुकान से पौनिया उठाई, इसी दौरान कढ़ाई का तेल उस पर ही गिर गया था। - दीनदयाल, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर गजरौला इंस्पेक्टर को मौके पर जाकर पड़ताल करने को कहा गया। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अभी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। गहनता से जांच कराकर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed