{"_id":"698239dd4010747bbc0f5968","slug":"cigarette-smoking-sparked-a-dispute-between-two-communities-leading-to-violence-and-stone-pelting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153102-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिगरेट के धुएं को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद, मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिगरेट के धुएं को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद, मारपीट और पथराव
Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सिगरेट के धुएं के विवाद में सोमवार की देर रात एक युवक और दूसरे समुदाय के कैंटीन संचालक में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए तो पथराव होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षोंं के अधिकांश लोग खिसक गए। पुलिस की जांच में कैंटीन संचालक और युवक मेंं मामूली विवाद होना पाया गया
घटना सोमवार की रात स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के पास की है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के समीप एक कैंटीन पर सिगरेट के धुएं को लेकर लाइनपार के युवक और दूसरे समुदाय के कैंटीन संचालक में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लोगों ने सिगरेट पी रहे युवक की पिटाई कर दी। युवक ने घटना की सूचना मोबाइल पर अपने साथियों को दी। दोनों ओर से गाली-गलौज और पथराव हुआ। दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इससे पहले दोनों पक्षों के अधिकांश लोग खिसक गए। सिगरेट पीने वाले घायल युवक को पुलिस कोतवाली ले गई। इस मामले को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस घटनास्थल के समीप तैनात रही। कोतवाल ने बताया कि सिगरेट के धुएं को लेकर कैंटीन संचालक और सिगरेट पीने वाले युवक में विवाद हुआ था। पथराव नहीं हुआ और न ही दो समुदायों में विवाद का मामला मिला। तनाव की स्थिति भी नहीं रहीं। सिगरेट पीने वाला युवक रेलवे लाइन के समीप गिर गया था। नाक में पत्थर लगने से वह घायल हुआ है।