फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

सचिव का पास बनवाने पहुंचे पूर्व प्रधान पति की हो गई फजीहत

Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
chunav
बिलसंडा। नामांकन प्रक्रिया के बीच एक पंचायत सचिव का प्रवेश पास बनवाने के लिए ब्लॉक पहुंचे पूर्व प्रधान पति की फजीहत हो गई। फर्जी पास बनवाने की कोशिश का शोर मचने पर पुलिस पूर्व प्रधान पति को पकड़कर थाने ले गई। करीब एक घंटे बाद मामला फर्जी पास से जुड़ा न होने पर पूर्व प्रधान पति को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे की है। पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस भी मौजूद थी। एक पूर्व प्रधान पति ब्लॉक पहुंचे और पंचायत सचिव का प्रवेश पास बनवाने के लिए फॉर्म भरने लगे। फार्म पर सचिव का फोटो भी चस्पा कर दिया। इसके बाद मोहर लगवाने और हस्ताक्षर कराने को पहले ब्लॉक कर्मचारियों के चक्कर लगाते रहे। जब सभी ने इनकार कर दिया तो वही फोटो लगा पास लेकर बीडीओ नीरज दुबे के पास आ गए। बीडीओ ने पास पर लगा फोटो और पूर्व प्रधान पति की शक्ल का मिलान किया तो दोनों अलग थे। इसी में फर्जी पास बनवाने की कोशिश का शोर मच गया। परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे और पूर्व प्रधान पति को पकड़कर थाने भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच में मामला फर्जी पास बनवाने का नहीं निकला। एक पंचायत सचिव के साथ पूर्व प्रधान पति उसका पास बनवाने के लिए गए थे। मगर सचिव कहीं काम से चला गया तो वह खुद ही उसका फोटो लगा पास हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर रहे थे और पकड़े गए। चेतावनी देकर पूर्व प्रधान पति को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed