फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chuka and bifurcation remained bright on Valentine's Day

Pilibhit News: वेलेंटाइन डे पर चूका और बाइफरकेशन में रही रौनक

Thu, 15 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Chuka and bifurcation remained bright on Valentine's Day
पीटीआर में सेल्फी लेते आयरलैंड के सैलानी । स्रोत - पीटीआर
कलीनगर। पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) का पर्यटन न सिर्फ देश, बल्कि विदेशी सैलानियों के लिए खास बना हुआ है। रोजाना दूर-दराज से सैलानी घूमने आ रहे हैं। एक दिन पूर्व आयरलैंड के सैलानी भी भ्रमण के लिए आए थे। बुधवार को वेलेंटाइन डे के चलते चूका बीच के अलावा बाइफरकेशन में भी रौनक देखी गई। इसमें नवविवाहित जोड़े भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पीटीआर की महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां वाटर और ट्री हट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। शारदा सागर डैम में दूर तक हिलौरें लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा महसूस करता है। सत्र चालू होने के बाद से ही जनपद के अलावा देश के अन्य इलाकों से सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

खूबसूरत नजारे और जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों के दीदार के चलते यहां देश के अलावा विदेशी सैलानियों की रौनक भी बढ़ने लगी है। इस सत्र में करीब 15 से अधिक सैलानी यहां भ्रमण के लिए आ चुके हैं। मौसम साफ होने के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। लखनऊ, मुरादाबाद दिल्ली से भी सैलानी यहां आकर चूका बीच की हटों में ठहर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व उत्तरी आयरलैंड से पीटर ओ केन, नील पैटरसन व डेरी अपने भारतीय मित्र चरनजीत सिंह के साथ पीटीआर घूमने आए थे। बुधवार को भी वेलेंटाइन डे के चलते चूका बीच में दिनभर रौनक रही। जंगल सफारी का आनंद लेकर लम्हों को यादगार बनाया। बाइफरकेशन में भी सैलानी घूमने पहुंचे। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed