फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Christmas spirit begins to shine in the market

Pilibhit News: बाजार में दिखने लगी क्रिसमस की रौनक

Tue, 16 Dec 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Christmas spirit begins to shine in the market
पीलीभीत। क्रिसमस-डे के नजदीक आते ही शहर की बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर क्रिसमस ट्री, सेंटा ड्रेस सहित अन्य सजावट आदि के सामान की खरीद शुरू हो गई है। खासकर स्कूली बच्चे क्रिसमस-डे की तैयारियों में दुकानों पर पहुंचकर अधिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के स्टेशन मार्ग की दुकानों पर सेंटा क्लॉज की ड्रेस, रेड-व्हाइट सैंटा-सूट, एंजल फ्रॉक, घरों की सजावट के लिए क्रिसमस-ट्री, स्टार, लाइटिंग, माला, घंटियां व छोटे-छोटे शोपीस से सजे गिफ्ट आकर्षण का केंद्र बने हैं। बाजार में सेंटा क्लॉज के मुखौटे और नकली दाढ़ी बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। वहीं युवाओं में क्रिसमस थीम वाली कैप, जैकेट, क्राॅस वाला लॉकेट और अन्य वस्तुओं का क्रेज देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे क्रिसमस-डे नजदीक आएगा बिक्री और अधिक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



क्रिसमस डे पर खरीदे जाने वाली वस्तुओं के दाम
सेंटा कैप - 20-40 रुपये
ड्रेस - 75-300
झालर - 25-50
मुखौटा - 25-50
डेकोरेशन सामान - 20-100
क्रिसमस ट्री - 100-600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed