{"_id":"58a9d58a4f1c1b0d4cd84c19","slug":"chiron-caught-going-off-in-the-house-of-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में लकड़ी का हो रहा चिरान पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में लकड़ी का हो रहा चिरान पकड़ा
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बंद घर में लकड़ी का हो रहा चिरान पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने गांव सिरसा निवासी फर्नीचर व्यापारी आदिल के बंद घर में छापा मारकर जंगल से काटकर लाई गई साल की लकड़ी का चिरान होते पकड़ लिया। भनक पर लकड़ी का चिरान कर रहे आरोपी और आदिल मौके से भाग गए। टीम ने साल की लकड़ी के 11 बोटे बरामद किए हैं। माला रेंजर विनीत श्रीवास्तव ने सामाजिक वानिकी और पुलिस की टीम के साथ सूचना पर गांव सिरसा निवासी आदिल के घर छापा मारा। आदिल के घर के मुख्यगेट पर बाहर से ताला पड़ा था। घर के अंदर साल की लकड़ी का चिरान किया जा रहा था। भारी-भारी लकड़ी के लट्ठों को चिरान के लिए अड्डों पर चढ़ाया गया था। भनक लगने पर फर्नीचर व्यापारी और चिरान कर रहे लोग दीवार फांदकर भागने में सफल हो गए। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि घर के अंदर से साल की लकड़ी के 11 बोटे और अन्य लकड़ी और लकड़ी चिरान के उपकरण बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि लकड़ी सिरसा और दियूरिया के जंगल से काटकर लाई गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फर्नीचर व्यापारी आदिल और चिरान करने वालों के खिलाफ केस काटा जाएगा। मौके से भागे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर चालान किया जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर अय्यूब हसन, कपिल कुमार आदि थे।
लकड़ी पकडने पर बना लिया जाता बिल
पूरनपुर। सांठगांठ के चलते साल की लकड़ी का अवैध व्यापार क्षेत्र में धड्ल्ले से हो रहा है। चारों ओर साल के जंगल हैं। लकड़ी माफिया जंगलों से अवैध साल के पेड़ कटवाकर खेल कर मोटी रकम कमा रहे हैं। माफियाओं की लकड़ी व्यापारियों से भी सांठगांठ है। जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी पकड़े जाने पर लकड़ी व्यापारियों से बिल बनवाकर खेल होता है।
विज्ञापन
लकड़ी पकडने पर बना लिया जाता बिल
पूरनपुर। सांठगांठ के चलते साल की लकड़ी का अवैध व्यापार क्षेत्र में धड्ल्ले से हो रहा है। चारों ओर साल के जंगल हैं। लकड़ी माफिया जंगलों से अवैध साल के पेड़ कटवाकर खेल कर मोटी रकम कमा रहे हैं। माफियाओं की लकड़ी व्यापारियों से भी सांठगांठ है। जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी पकड़े जाने पर लकड़ी व्यापारियों से बिल बनवाकर खेल होता है।
विज्ञापन