फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chinese mills to put, Assigned to memo

चीनी मिलें चलवाने को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Nov 2015 11:09 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chinese mills to put, Assigned to memo
राष्ट्रीय लोकदल ने गन्ना मिलें
विज्ञापन
चालू न होने और पिछला भुगतान न होने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। विरोध प्रदर्शन कर रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गन्ना पककर तैयार हो चुका है लेकिन अभी तक चीनी मिलें चालू नहीं की गई हैं। मजबूरी में किसानों को गेहूं बोने के लिए गन्ने की कटाई कर कोल्हू पर बेचना पड़ रहा है, जहां उन्हें काफी कम दाम मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मिलीभगत करके चीनी मिलों को अरबों रुपये का पैकेज दे रही है, जबकि गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसान भटक रहा है।

विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें चीनी मिलें शीघ्र चालू कराने, गन्ने का मूल्य 350 रुपये करने, गन्ना किसानों का भुगतान कराने, मिल न चलाने पर मिलों का अधिग्रहण करने की मांग प्रमुख है।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष असद खां, हरीराम शर्मा, दीनदयाल, शहाना, सरदार हरि सिंह भुल्लर, सोनू मिर्जा, फाहद खां, लालता प्रसाद, भूपराम, शमील अहमद, नासिर खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed