फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chinese mills still owes Rs 21 crore

चीनी मिलों पर अब भी बकाया है 21 करोड़ रुपये

Sun, 28 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chinese mills still owes Rs 21 crore
चीनी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- डीसीओ ने दिया 31 तक का अल्टीमेटम
शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले की दोनों प्राइवेट चीनी मिलों ने गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया है। दोनों मिलों पर किसानों का 21 करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए डीसीओ ने 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है।

गन्ना पेराई सत्र समाप्त हुए लगभग पांच महीने का समय बीत चुका है, लेकिन बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल व शहर स्थित एलएच चीनी मिल ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। पिछले दिनों भाकियू ने भी एलएच मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन कर भुगतान की मांग की थी। तमाम आंदोलन और विभागीय सख्ती के बाद भी मिलों ने भुगतान शुरू किए हैं, लेकिन अभी भी मिलों पर 21 करोड़ रुपया बाकी है। इसमें बजाज मिल पर 16 करोड़ और एलएच मिल पर पांच करोड़ रुपया बकाया है। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों को दिक्कत आ रही है। मिलों द्वारा भुगतान न किए जाने पर अब गन्ना विभाग ने डीएम के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की है। डीसीओ ने दोनों मिलों को नोटिस जारी किया है। इसमें 31 अगस्त तक भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीसीओ राजेश्वर यादव ने बताया कि दोनों मिलों से भुगतान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि माह के अंत तक भुगतान पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed